8662792

Total Users

387

Live Users

जौनपुर: भाजपा नेता की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात गनर की गोली लगने से मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

532 ने देखा




जौनपुर। यूपी के जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित बबुरी गांव में रविवार की सुबह लगभग चार बजे के आसपास भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के सुरक्षा ड्यूटी में लगा सिपाही ने सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अधिकारी इस घटना को एक दुर्घटना बता रहे है। इस घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल रत्नेश प्रजापति और रजत पाण्डेय बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात थे। बता दें कि साल 2020 में मल्हनी उपचुनाव में मनोज सिंह बीजेपी के प्रत्याशी थे। उनकी सुरक्षा में दोनों कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया था।

रविवार की सुबह मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात आरक्षी मृतक रत्नेश प्रजापति और रजत पाण्डेय बीजेपी नेता के आवास पर थे। इसी दौरान आचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनके साथी जब अंदर पहुंचे तो रत्नेश का शव लहूलुहान हालत में नीचे पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाय गया, जहाँ डॉक्टरों ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया।

-एजेंसी

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India