9155637

Total Users

258

Live Users

कान्हा की नगरी में इस समय होली का उल्लास छाया हुआ है.

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

2K ने देखा




कान्हा की नगरी में इस समय होली का उल्लास छाया हुआ है. बरसाना से लेकर नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल के साथ वृंदावन और मथुरा में इस समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. कृष्ण नगरी के हर मंदिर में होली का उत्सव मनाया जा रहा है. गुरुवार को रंगभरनी एकादशी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं के वृंदावन में पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हार्दिक अभिनंदन किया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की है. सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि—रंगभरनी एकादशी के शुभ अवसर पर पावन मथुरा-वृंदावन नगरी में पधारे समस्त पूज्य साधु-संतों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, अतएव सभी लोग कोविड-19 की गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वहीं एक और दूसरे ट्वीट में सीएम ने कहा है कि जिस तरह ‘कान्हा’ जी के रूप अनेक हैं वैसे ही उनके ब्रज की होली भी बहुरंगी व अलौकिक छटा से परिपूर्ण है। आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और श्री द्वारकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी तो वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी होली मनाई जाएगी।

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India