9156175

Total Users

386

Live Users

Agra News: तेज रफ़्तार कार घुसी हल्‍दीराम रेस्‍टोरेंट में, एयर बैग ने बचाई चालक की जान

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

865 ने देखा




आगरा। ताजनगरी कहे जाने वाले आगरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां देर रात अचानक बेकाबू हुई एक कार सीढ़‍ियों पर चढ़ते हुए हल्‍दीराम रेस्‍टोरेंट के गेट से जा टकराई। एयर बैग की वजह से कार चला रहे शख्‍स की जान बच गई। हालांकि इस हादसे में वह घायल हो गया है। रेस्‍टोरेंट को भी काफी नुकसान हुआ है। जिन लोगों ने इस हादसे को देखा वे दंग रह गए।

यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि सोमवार की रात डेढ़ बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से होते हुए गेट से टकराई। इससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद गार्ड दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। कार चला रहे शख्‍स को हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस एक कर्मचारी से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

कुछ लोगों का कहना है कि कार चला रहा शख्‍स नशे में था। कुछ लोगों का कहना है कि कार की स्‍पीड बहुत ज्‍यादा थी। शायद इसी वजह से कार चला रहे शख्‍स का उस पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। कार रेस्टोरेंट के गेट से टकराई, इसके बाद बंद हो गई। एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बच गई लेकिन उसे चोट आई है।

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India