9156615

Total Users

284

Live Users

जियो स्टूडियोज का फ्रेंचाइज़ फिल्मों पर 2024 में बड़ा दांव

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

950 ने देखा




मुंबई (अनिल बेदाग) : स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जिससे यह आसानी से भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ बन गई है, जियो स्टूडियोज इस साल दो और बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़ फिल्मों के साथ सिनेमाई अनुभव को बढ़ाने के लिए तैयार है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में अभी भी उत्साह है, इस स्टूडियो की आगामी रिलीज़ दर्शकों को लुभाने और टिकट बिक्री को बढ़ाने का वादा करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि साल का अंत शानदार तरीके से होगा।

जियो स्टूडियोज की आगामी रिलीज़ में सबसे पहले _अरदास सरबत दे भले दी है_, जो प्रशंसित अरदास सीरीज़ की तीसरी किस्त है और दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहें है। यह फिल्म से पंजाबी फिल्मों में जियो स्टूडियोज की शुरुआत है । एक बेहतरीन कहानी के साथ गिप्पी ग्रेवाल, जैस्मीन भसीन, गुरप्रीत घुग्गी और अन्य कलाकारोंके, लोगों के दिल को छू लेने वाले अभिनय के साथ यह किस्त दर्शकों को भावुक और प्रेरित करने की फ्रैंचाइज़ की परंपरा को जारी रखने के लिए तैयार है।  प्रशंसक एक ऐसी यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं जो न केवल उल्झे सवालों के जवाब देगी बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों की सार्थक खोज भी पेश करेगी।

अरदास सीक्वल के ठीक बाद रोहित शेट्टी की, अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन है, जो एक्शन से भरपूर सिंघम सीरीज़ की तीसरी एंट्री है। अपने रोमांचक एक्शन सीक्वेंस और आकर्षक कहानियों के लिए जानी जाने वाली सिंघम फ़िल्में हाई-ऑक्टेन मनोरंजन का मुख्य आधार बन गई हैं। यह नवीनतम किस्त इस दिवाली फिल्म देखने वालों के लिए निश्चित रूप से एक ट्रीट होगी।

इन रोमांचक रिलीज़ के अलावा, स्टूडियो के पास सन ऑफ़ सरदार 2 भी है जो वर्तमान में फ्लोर पर जाने की संभावना है।

-NNI

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India