8965079

Total Users

318

Live Users

साध्वी प्राची का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान, कहा- नेहरू खानदान के डीएनए की जांच होनी चाहिए

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

1K ने देखा




शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में पहुंची साध्वी प्राची गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए खराब है। नेहरू खानदान के डीएनए की हर हाल में जांच होनी चाहिए। ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं।

वहीं साध्वी प्राचीर ने तौकीर रजा के बयानों को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। तौकीर रजा जैसे लोग हिंदुस्तान में गृह युद्ध कराना चाहते हैं।वो भूल गए हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी बैठे हैं। मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए चिंता का विषय है।

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि पर अफसोस होता है। उनको मोदी और भाजपा से विरोध हो सकता है, लेकिन वो तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए। आखिर ये हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं? बाइचांस वाले हिंदू लोग, टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोगों का जब तक डीएनए टेस्ट नहीं होगा तब तक बात नहीं बनेगी।

साभार सहित

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India