9156141

Total Users

406

Live Users

सीएम योगी ने 75 जिलों के प्रभारी मंत्री बदले

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

1K ने देखा




लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में मंत्रि परिषद की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 75 जिलों के प्रभारी मंत्री बदले हैं। मंत्रियों को CM ने कहा कि, अपने दायित्व वाले ज़िलों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करें। ज़िलों में रात्रि विश्राम करें, संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं विचार परिवार से समन्वय स्थापित करें।

इसमें शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को मैनपुरी,औरैया, स्वतंत्रदेव सिंह को वाराणसी-अमेठी, सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ, संतकबीरनगर, ओपी राजभर को देवरिया और भदोही का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही संजय निषाद को कौशांबी और सिद्धार्थनगर, बेबीरानी मौर्य को बुलंदशहर और शामली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

साभार सहित

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India