7711516

Total Users

419

Live Users

जनकपुरी महोत्सव से जुड़े डवी सरीन और सुनील शमा

रिपोर्ट : Veeru
| आगरा

01-01-1970

942 ने देखा




आगरा। जनकपुरी महोत्सव को
और अधिक भव्य रूप देने के लिए
आयोजन समिति का विस्तार किया
गया। समिति में शहर के प्रमुख
समाजसेवी और उद्योगपतियों को
जोड़ा गया। जनकपुरी महोत्सव
आयोजन समिति की बैठक में राजा
जनक बने पीएल शर्मा और अध्यक्ष
मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने महोत्सव
को और अधिक भव्य रूप देने और
सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के
उद्देश्य से किए गए विस्तार में शहर
के प्रमुख व्यवसायी समाजसेवी
डवी सरीन को आयोजन का मुख्य
संयोजक और सुनील शर्मा
संयोजक बनाया है। इनके अलावा
समिति में महेश उपाध्याय, मुख्य
सरंक्षक, पूरन डावर, कमल
केसरवानी विशिष्ट संरक्षक बनाए
गए हैं। बीके गर्ग एल्डिको, मोहित
दादू, अजय बंसल, रंजना बंसल,
देवेश गर्ग, नरेश जैन सरंक्षक,
एलडी अग्रवाल, सरजू बंसल,
श्याम सुंदर माहेश्वरी, आशीष
आर्य, उमेश गर्ग, संदीप आनंद
विशिष्ट सदस्य घोषित किए गए हैं।
मनोरमा गुप्ता को मंत्री बनाया गया
है। अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने
बताया कि जनकपुरी की तैयारियां
तेजी से चल रही हैं। सजावट के
सभी कार्य जैसे गेट, लाइट और
साउंड तय कर दिए हैं। साथ ही
भव्य झांकियां सजाई जा रही हैं,
जिससे हर पार्किंग में आकर्षक दृश्य
नजर आयेगा। फूड कोर्ट और डिस्प्ले
स्टाल भी बनाये जा रहे हैं। मीडिया
प्रभारी गजेंद्र शर्मा व अनिल रावत ने
बताया कि मंच के सांस्कृतिक
कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं।
समिति की ओर से जूता मार्केट में
झूलों और खानपान स्टाल के साथसाथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए
अलग से मंच बनाया जा रहा है।
जहां कलाकार भजन आदि की
प्रस्तुति देंगे। इसके संयोजक
उपाध्यक्ष रणजीत सामा हैं।

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India