9157275

Total Users

274

Live Users

Agra News: फैक्ट्री से टीवी चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

902 ने देखा




आगरा:- फैक्ट्री का शीशा तोड़ ऑफिस में लगी एलईडी टीवी चोरी करने वाले दो चोर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिए। चोरो के पास से पुलिस को चोरी गई टीवी और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों शातिरों को जेल भेज दिया है।

थाना एत्माद्दौला के इंडस्ट्रियल स्टेट नुनिहाई में वीनस पेपर प्रोडक्ट्स नाम से फैक्ट्री है। 5 सितंबर को अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री के ऑफिस का शीशा तोड़कर उसमे लगी एलईडी टीवी को चोरी कर लिया। अगले दिन फैक्ट्री स्वामी आयुष अग्रवाल को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला पहुँच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। 10 सितंबर को थाना पुलिस जब गश्त पर थी तभी मुखबिर द्वारा प्रभारी डीपी तिवारी को सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी डीपी तिवारी के साथ दरोगा धनन्जय सिंह, आशीष पुंडीर, प्रशिक्षु दरोगा वैभव सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ऋषिपाल भाटी साथ मे सिपाही आयुष कुमार बताए स्थान पर पहुँचे। पुलिस द्वारा भौंदा उर्फ विवेक पुत्र विरजु और लालाराम पुत्र स्व: कुंती लाल दोनों ही पंचायती चबूतरा के निवासी हैं।

लालाराम हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। गिरफ्तार किए दोनों चोरो के पास से पुलिस को चोरी करी गई एलईडी टीवी और 400 रुपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा दोनों शातिर चोरो को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर- लवी किशोर

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



मिलती जुलती खबरें

© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India