9156015

Total Users

298

Live Users

Agra News: अखिलेश यादव के बयान पर भड़के हिंदूवादी, फूंका पुतला, थाने पर दी तहरीर

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

899 ने देखा




आगरा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मठाधीशों और माफियाओं को लेकर दिये गये हालिया बयान से उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है राजनीतिक दलों कितनी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है तो वहीं अब हिंदूवादी संगठन की नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।

आज अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पोस्टर में आग लगा दी और जमकर नारेबाजी करने लगे बड़ी बात यह है कि अखिल भारत हिंदू महासभा की कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उनके हाथों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पोस्टर था जैसे ही वह जिला मुख्यालय पहुंचे हिंदूवादी नेता और एक नीति ने अपने जूते चप्पल उतार कर उसे पोस्टर पर बरसाना शुरू कर दिया जैसे ही पुलिस के लोग पहुंचे उसे पोस्ट को आग के हवाले कर दिया गया।

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि अखिलेश यादव ने माफियाओं की तुलना साधु संतों से कर दी है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं ने इस बयान को सनातन धर्म से जोड़ते हुए सनातन विरोधी बताया और कहा कि अखिलेश यादव को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा था कि हिंदू संतों और माफियाओं में कोई अंतर नहीं है। इस बयान के सामने आने के बाद ही प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया एक तरफ भाजपा अखिलेश पर हमलावर होना शुरू हो गई तो वहीं साधु संतों के साथ-साथ हिंदूवादी संगठन भी अखिलेश यादव के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India