9155601

Total Users

336

Live Users

Agra News: सिपाही पर गोली चलाने वाले खनन माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट : NewsNextIndia
Uttarpradesh | आगरा

01-01-1970

1K ने देखा




खेरागढ़: खेरागढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और सिपाही पर गोली चलाने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी दो बदमाशों सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता और नेत्रपाल उर्फ नित्ता सहित एक अन्य बदमाश विनोद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विनोद के पैर में गोली लग गई। तीनों घायलों को तुरंत एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार और एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था और इसी दौरान मुठभेड़ हुई।

FACEBOOK TwitCount LINKEDIN Whatsapp



मिलती जुलती खबरें

© COPYRIGHT NEWSNEXT 2020. ALL RIGHTS RESERVED. Designed By SVT India